Hindi News / news / मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को रजिस्ट्रेशन में सुधार का अंतिम...

मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को रजिस्ट्रेशन में सुधार का अंतिम मौका, बीएसईबी ने जारी की तारीख

1st Bihar Published by: 9 Updated Jun 27, 2019, 10:10:30 PM

मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को रजिस्ट्रेशन में सुधार का अंतिम मौका, बीएसईबी ने जारी की तारीख

- फ़ोटो

PATNA:  साल 2020 की मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट 1 जुलाई से लेकर 10 जुलाई तक फॉर्म भर सकेंगे. परीक्षा फॉर्म भरने वाले स्टूडेंट के रजिस्ट्रेशन कार्ड में कोई गड़बड़ी न हो इसे लेकर बीएसईबी ने रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार के लिए 1 जुलाई से लेकर 7 जुलाई तक का समय निर्धारित किया है. स्टूडेंट इन तारीखों के बीच अपने रजिस्ट्रेशन कार्ड में किसी भी गड़बड़ी का सुधार करा सकते हैं. रजिस्ट्रेशन कार्ड में गड़बड़ियों का स्टूडेंट ऑनलाइन सुधार भी कर सकते हैं. इसके लिए स्टूडेंट को अपना मूल पंजीयन कार्ड अपलोड करना होगा. गलती सुधार के बाद ही स्कूल के प्रिंसिपल उस स्टूडेंट का फॉर्म ऑनलाइन भर सकेगे. स्टूडेंट के लिए रजिस्ट्रेशन कार्ड में सुधार का यह अंतिम मौका है उसके बाद बीएसईबी सुधार का कोई मौका नहीं देगी.