Hindi News / news / इंटर की परीक्षा देने वाले छात्रों को रजिस्ट्रेशन में सुधार का अंतिम मौका,...

इंटर की परीक्षा देने वाले छात्रों को रजिस्ट्रेशन में सुधार का अंतिम मौका, बीएसईबी ने जारी की तारीख

1st Bihar Published by: 9 Updated Jun 27, 2019, 9:42:26 PM

इंटर की परीक्षा देने वाले छात्रों को रजिस्ट्रेशन में सुधार का अंतिम मौका, बीएसईबी ने जारी की तारीख

- फ़ोटो

PATNA:  साल 2020 की इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए परीक्षा फॉर्म 29 जून से लेकर 8 जुलाई तक भरा जाएगा. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने जानकार देते हुए कहा कि अगर किसी स्टूडेंट के रजिस्ट्रेशन कार्ड में किसी भी तरह की गलती है तो उसे 29 जून से लेकर 5 जुलाई तक सुधार सकते हैं. आनंद किशोर ने बताया कि अगर किसी के रजिस्ट्रेशन कार्ड में कोई गलती है तो वो स्टूडेंट इन दिए तारीख के बीच उसमें सुधार करा सकता है. उन्होंने कहा कि इसके बाद सुधार के लिए कोई मौका नहीं दिया जाएगा.