Hindi News / news / अगर आपका पिसी भी माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़ 10 वाला है तो हो जाएं सावधान,...

अगर आपका पिसी भी माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़ 10 वाला है तो हो जाएं सावधान, बग का मंडरा रहा है खतरा

1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 09, 2019, 4:04:56 PM

अगर आपका पिसी भी माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़ 10 वाला है तो हो जाएं सावधान, बग का मंडरा रहा है खतरा

- फ़ोटो

DESK :अगर आपके पास भी माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़ 10 वाला पिसी है तो आप सावधान हो जाइए, माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़ 10 वाले पिसी पर बग का खतरा मंडरा रहा है. बग बिल्ड नंबर 18362.207 (KB4501375) विंडोज 10 के मई, 2019 वर्जन 1903 अपडेट में एक फीचर को नुकसान पहुंचा रहा है. विंडोज़ 10 के हालिया अपडेट KB4501375 ने पहले से मौजूद कई कमियों को दूर किया, लेकिन अब इसी की वजह से कई पीसी पर खतरा मंडरा रहा है. माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि जिनके पीसी में वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क इन्सटॉल्ड है उनका सिस्टम प्रभावित हो सकता है. यह बग सिर्फ विंडोज़ 10 वर्ज़न को ही नुकसान पहुंचा रहा है. इससे करीब 5 करोड़ पीसी प्रभावित हो सकते हैं. माइक्रोसॉफ्ट ने अपने ऑफीशियल वेबसाइट पर लिखा है कि 'रिमोट एक्सेस कनेक्शन मैनेजर (RASMAN) सर्विस काम करना बंद कर सकता है और इसमें “0xc0000005” एरर आ सकता है.'