1st Bihar Published by: Updated Feb 02, 2021, 5:28:14 PM
- फ़ोटो
PATNA : सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए टाइम-टेबल जारी कर दिया गया है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर बोर्ड एग्जाम 2021 डेटशीट जारी की है. परीक्षार्थी नीचे दिए गए लिंक से डायरेक्ट एग्जाम की रूटीन डाउनलोड कर सकते हैं.
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर सीबीएसई की डेटशीट शेयर की है. आपको बता दें कि 4 मई 2021 से 10वीं और 12वीं की मुख्य थ्योरी परीक्षाएं होने वाली हैं.
उन्होंने लिखा कि “डियर स्टूडेंट्स, कृपया आश्वस्त रहें कि हमने यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी पूरी कोशिश की है कि ये परीक्षा आपके लिए सुचारू रूप से चले. आपको शुभकामनाएं.”
परीक्षा कोरोना महामारी संबंधी प्रोटोकॉल के बाद आयोजित की जाएगी. एग्जाम में फेस मास्क पहनना जरूरी होगा. इसके अलावा सेनेटाइजर भी जरूरी होगा. एग्जाम सेंटर में सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करना अनिवार्य है. आपको बता दें कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने 31 दिसंबर को इस बात की जानकारी दी थी.
शेड्यूल के अनुसार 10 जून 2021 तक सीबीएसई बोर्ड के सभी पेपर्स की परीक्षाएं संपन्न कर ली जाएंगी. किस तारीख में किस विषय की परीक्षा होगी, इसके लिए पूरी डेटशीट यहां देखिये...