केंद्र सरकार ने ममता के प्रस्ताव को किया खारिज, पश्चिम बंगाल को ‘बांग्ला’ नाम देने की ठुकराई मांग

1st Bihar Published by: 9 Updated Wed, 03 Jul 2019 01:53:22 PM IST

केंद्र सरकार ने ममता के प्रस्ताव को किया खारिज, पश्चिम बंगाल को ‘बांग्ला’ नाम देने की ठुकराई मांग

- फ़ोटो

DESK: केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है. ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार से पश्चिम बंगाल का नाम ‘बांग्ला’ करने की मांग की थी. केंद्र सरकार ने ठुकराई मांग बुधवार को एक सवाल का जवाब देते हुए सरकार की ओर से केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि राज्य के नाम में परिवर्तन के लिए संवैधानिक संशोधन की जरूरत होती है. बता दें, पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने राज्य का नाम बदलने का प्रस्ताव दिया था. सदन में पास हुआ था प्रस्ताव 26 जुलाई 2018 को पश्चिम बंगाल विधानसभा ने राज्य का नाम ‘बांग्ला’ करने का प्रस्ताव पास किया था. इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए गृह मंत्रालय के पास भेजा गया था.