1st Bihar Published by: 9 Updated Fri, 05 Jul 2019 01:22:55 PM IST
- फ़ोटो
DESK: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के एक बयान से बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग की कोशिशों को बड़ा झटका लगा है. उजियारपुर से सांसद नित्यानंद राय ने इस मामले में केंद्र सरकार का रुख साफ करते हुए कहा कि 14वें वित्त आयोग की रिपोर्टों के मुताबिक अब विशेष राज्य और सामान्य राज्य में कोई फर्क नहीं रह गया है. बिहार की उम्मीदों को झटका केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का बयान केंद्र सरकार की रुख को साफ करता है. बीजेपी सांसद और मंत्री ने ये बातें उस मांग केबाद की जिसमें प्राकृतिक आपदा के चलते उड़ीसा को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग की थी. केंद्रीय मंत्री ने दिया हवाला केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विशेष राज्य का दर्जा अब मायने नहीं रखता. कारण कि 14वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं के मुताबिक अब विशेष राज्य और सामान्य राज्य के दर्जे में कोई अंतर नहीं है.