Hindi News / news / कार रिपेयरिंग के दौरान केमिकल में लगी भीषण आग, 9 लोगों की दर्दनाक...

कार रिपेयरिंग के दौरान केमिकल में लगी भीषण आग, 9 लोगों की दर्दनाक की मौत, 12 झुलसे

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Nov 13, 2023, 2:12:19 PM

कार रिपेयरिंग के दौरान केमिकल में लगी भीषण आग, 9 लोगों की दर्दनाक की मौत, 12 झुलसे

- फ़ोटो

DESK: तेलंगाना के हैदराबाद में कार की मरम्मति के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। दिवाली की रात एक कार की रिपेयरिंग का काम चल रहा था, तभी पास रखे केमिकल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।


इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना हैदराबाद के नामपल्ली के बाज़ारघाट में एक अपार्टमेंट परिसर में स्थित एक गोदाम के पास की है। अगलगी की इस घटना में 21 लोग झुलस गए, जिसमें से अबतक 9 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि अन्य लोगों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा हैं। 


बताया जा रहा है कि आग लगने की जानकारी जैसे ही दमकल विभाग को लगी फायर ब्रिगेड की टीम दमकल की कई गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंच गईं और फिलहाल आग को बुझाकर बिल्डिंग में लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने हादसे पर शोक जताया है और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं।