Hindi News / news / CRPF जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, हथियार के साथ नक्सली गिरफ्तार

CRPF जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, हथियार के साथ नक्सली गिरफ्तार

1st Bihar Published by: Updated Jan 18, 2020, 4:22:13 PM

CRPF जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, हथियार के साथ नक्सली गिरफ्तार

- फ़ोटो

CHAIBASA: सीआरपीएफ जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई. जवानों ने एक नक्सली को गिरफ्तार कर लिया. यह घटना मुठभेड़ चाईबासा के बंदरगांव थाना क्षेत्र के सिंको पहाड़ी एरिया में हुई. 

कई हथियार बरामद

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि जवान सर्च अभियान चला रहे थे. इस दौरान ही पीएलएफआई के नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद जवानों ने जवाबी कार्रवाई की. जवानों के कार्रवाई के आगे नक्सली पीछे हट गए. मुठभेड़ स्थल से 9 एमएम का पिस्टल, एक सिंगल बैरल गन, कई राउंड गोलियां तथा अन्य दैनिक उपभोग के सामान जैसे पिट्ठू, दरी बरामद किया गया. 

सर्च ऑपरेशन जारी

नक्सलियों को गिरफ्तार करने के लिए जवानों का सर्च अभियान सिंको पहाड़ी एरिया में जारी है. बताया जा रहा है कि जवानों को सूचना मिली थी की इस पहाड़ी पर नक्सली जुटे हुए है. वह किसी घटना को अंजाम देने के लिए रणनीति बना रहे है. जवान उस जगह पर पहुंचे तो मुठभेड़ शुरू हो गया. बता दें कि एक माह के अंदर नक्सलियों ने कई बड़ी घटनाओं को झारखंड में अंजाम दिया है. कई जगहों पर लेवी को लेकर नक्सलियों ने गाड़ियों में आग पहले ही लगा चुके हैं.