1st Bihar Published by: Updated Thu, 28 May 2020 10:05:15 AM IST
- फ़ोटो
CHAIBASA: आज सुबह नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान जवानों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है. एक नक्सली गोली लगने से घायल है. यह मुठभेड़ पोड़ाहाट जंगल की है.
घायल नक्सली गिरफ्तार
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीन नक्सलियों को अपने कब्जे में ले लिया है. इसके साथ ही घायल नक्सली को गिरफ्तार कर उससे इलाज के लिए भेजा है. सभी नक्सली पीएलएफआई संगठन के है.
बताया जा रहा है कि कि मनमारू गांव के पास सूचना मिली थी कि नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है. इसकी सूचना के बाद जवान पहुंचे. जवानों को देखते ही नक्सली फायरिंग शुरू कर दिए. लेकिन जवाबी कार्रवाई में जवानों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया.