Hindi News / news / वेलेंटाइन डे से पहले प्रेमी प्रेमिका ने ट्रेन से कटकर की सुसाइड

वेलेंटाइन डे से पहले प्रेमी प्रेमिका ने ट्रेन से कटकर की सुसाइड

1st Bihar Published by: Updated Feb 13, 2020, 7:29:47 PM

वेलेंटाइन डे से पहले प्रेमी प्रेमिका ने ट्रेन से कटकर की सुसाइड

- फ़ोटो

RANCHI:  वेलेंटाइन डे से पहले प्रेमी और प्रेमिका ने ट्रेन से कटकर सुसाइड कर ली. बताया जा रहा है कि दोनों ने एक साथ तेज रफ्तार ट्रेन को देख ट्रैक पर सो गए और कटने से दोनों की मौत हो गई. यह घटना चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के पास की है.

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

घटना की सूचना मिलने के बाद जीआरपी और चक्रधरपुर पुलिस पहुंची और दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. इसलिए मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है. दोनों के परिजन भी कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं. 

दोनों अलग-अलग शहरों में करते थे काम

बताया जा रहा है कि दड़कादा के रहने वाले लखीराम गागराई और चितपिल की रहने वाली रायमुनी हांसदा के बीच के बीच कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. प्रेमी बेंगलुरु में काम करता था और प्रेमिका मुंबई में नौकरी करती थी. एक माह पहले छुट्टी पर दोनों गांव आए हुए थे. युवक के परिजनों ने बताया कि वह दो-तीन दिनों में मुंबई से जाने वाला था. इसको लेकर तैयारी कर ली थी, लेकिन अचानक उसने क्यों सुसाइड कर ली इसके बारे में किसी को कुछ पता नहीं चल पाया. फिलहाल पुलिस प्रेमी और प्रेमिका के मोबाइल की तलाश में है. अगर मोबाइल मिला तो सुसाइड का राज खुल सकता है.