1st Bihar Published by: Updated Sun, 10 Nov 2019 12:59:02 PM IST
- फ़ोटो
CHAIBASA : झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने अपनी सीट फाइनल कर ली है। गिलुआ ने कहा है कि वह अपनी पारंपरिक सीट चक्रधरपुर से ही विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। लक्ष्मण गिलुवा ने चाईबासा में इस बात की घोषणा कर के तमाम अटकलों पर रोक लगा दी है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के चुनाव लड़ने को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही थी लेकिन बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने सारी अटकलों पर खुद विराम लगा दिया है। गिलुवा ने कहा है कि राजनीतिक दल के कार्यकर्ता होने के नाते चुनाव लड़ने की चाहत सभी को होती है। वह भी विधानसभा का चुनाव चक्रधरपुर विधानसभा सीट से लड़ना चाहते हैं।