Hindi News / news / चलती ट्रक में अचानक लगी आग, ट्रक से कूदकर ड्राइवर-खलासी ने बचाई जान

चलती ट्रक में अचानक लगी आग, ट्रक से कूदकर ड्राइवर-खलासी ने बचाई जान

1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated Mar 19, 2021, 5:33:35 PM

चलती ट्रक में अचानक लगी आग, ट्रक से कूदकर ड्राइवर-खलासी ने बचाई जान

- फ़ोटो

SASARAM: विक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के नासरीगंज में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक ट्रक में अचानक आग लग गई और ट्रक धू-धू कर जलने लगी। बताया जाता है कि चलती ट्रक में अचानक लगी आग के बाद ड्राइवर और खलासी ट्रक से कूदकर भागे और अपनी जान बचाई। घटना का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।