Hindi News / news / चांद से कुछ दूरी पर है चंद्रयान-3 का लैंडर, ISRO ने बताया कब...

चांद से कुछ दूरी पर है चंद्रयान-3 का लैंडर, ISRO ने बताया कब होगी सॉफ्ट लैंडिंग

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 20, 2023, 4:40:26 PM

चांद से कुछ दूरी पर है चंद्रयान-3 का लैंडर, ISRO ने बताया कब होगी सॉफ्ट लैंडिंग

- फ़ोटो

DESK: आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से ISRO ने बीते 14 जुलाई को चंद्रयान-3 को लॉन्च किया था। अब महज दो दिनों बाद उसकी सॉफ्ट लैंडिंग चांद की सतह पर होने वाली है। चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल रविवार को डीबूस्टिंग से गुजरते हुए चंद्रमा के और करीब पहुंच गया है। 23 अगस्त की शाम को लैंडर और रोवर की चंद्रमा की सतह पर पहुंचने की इसरो ने उम्मीद जताई है।


इसरो ने ट्वीट कर बताया कि, "चंद्रयान-3 आगामी 23 अगस्त 2023 को लगभग शाम 6:04 बजे चंद्रमा पर उतरने के लिए तैयार है। आप सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। दूसरे और अंतिम डीबूस्टिंग अभियान में लैंडर मॉड्यूल सफलतापूर्वक कक्षा में और नीचे आ गया है। मॉड्यूल अब आंतरिक जांच प्रक्रिया से गुजरेगा।"


दरअसल, चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग होने के बाद लैंडर अब खुद ही आगे की यात्रा कर रहा है और ये चांद से महज 25 किमी की दूरी पर चक्कर लगा रहा है। चंद्रयान- 3 बीते 14 जुलाई को लॉन्चिंग के बाद 5 अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में दाखिल हुआ था।इसरो ने चंद्रयान-3 में लगे कैमरों की मदद से चंद्रमा की कई तस्वीरें भी जारी की हैं।