Hindi News / news / चंद्रयान-3 की लैंडिग से पहले रूस को बड़ा झटका: चांद पर रूस का...

चंद्रयान-3 की लैंडिग से पहले रूस को बड़ा झटका: चांद पर रूस का लूना-25 क्रैश, चांद की सतह से टकराया

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 20, 2023, 4:21:54 PM

चंद्रयान-3 की लैंडिग से पहले रूस को बड़ा झटका: चांद पर रूस का लूना-25 क्रैश, चांद की सतह से टकराया

- फ़ोटो

DESK: रूस का अंतरिक्ष यान लूना-25 रविवार को चांद पर उतरने से पहले क्रैश हो गया। रूस का लूना 25 लैंडिंग की तैयारी में था तभी शनिवार को अंतरिक्ष यान से संपर्क टूट गया। चांद पर लैंडिंग करने से ठीक 24 घंटे पहले रूसी अंतरिक्ष यान लूना 25 क्रैश हो गया। चंद्रमा पर लूना 25 की लैंडिंग की उम्मीद लगाये बैठे रूस को आज बड़ा झटका लगा है। 


बता दें कि पिछले महीने भारत ने चंद्रयान-3 और रूस ने लूना-25 को लॉन्च किया था। 10 अगस्त को रूस ने अपने अंतरिक्ष यान लूना 25 को लॉन्च किया था। वही भारत ने चंद्रयान-3 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के स्पेस सेंटर से 14 जुलाई को दोपहर 2.35 बजे लॉन्च किया था। लेकिन रूस के लूना 25 की चांद पर लैंडिंग चंद्रयान 3 से दो दिन पहले होनी थी।


 21 अगस्त को चांद की सतल पर लूना 25 को उतरने की संभावना जतायी गयी थी लेकिन इससे पहले ही रविवार को यह क्रैश हो गया। चंद्रयान 3 की लैंडिंग से पहले रूस को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि 23 अगस्त की शाम छह बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान 3 की लैंडिंग होनी है। वही 47 साल बाद रूस ने मिशन मून लॉन्च किया था जिसे 21 अगस्त को चांद की सतह पर उतरना था लेकिन इससे पहले चांद की सतह से टकराने से वह क्रैश हो गया और रूस का मिशन मून फेल हो गया। 


इससे पहले रूस ने 1976 में लूना 24 लॉन्च किया था। इस मिशन के फेल हो जाने के बाद रूस को बड़ा झटका लगा था। अब दूसरी बार रूस को असफलता हासिल हुई है। रूसी स्पेस एजेंसी रोस्कोस्मोस के हवाले से बताया गया कि रूस का लूना 25 अंतरिक्ष यान चंद्रमा पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। 19 अगस्त को लूना 25 में तकनीकी गड़बड़ी हो गयी थी जिसकी वजह से रूस का मिशन फेल हो गया।