बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजपुर के बड़हरा में भोजन वितरण और सामुदायिक किचन का पांचवां दिन Bihar News: बिहार के इन 46 प्रखंडों में खुलेंगे नए प्रदूषण जांच केंद्र, बिहार सरकार दे रही इतनी सब्सिडी Bihar News: बिहार के इन 46 प्रखंडों में खुलेंगे नए प्रदूषण जांच केंद्र, बिहार सरकार दे रही इतनी सब्सिडी Bihar Police News: बिहार के इस जिले के 24 थानों में नये थानाध्यक्षों की तैनाती, SSP के आदेश पर बड़ा फेरबदल Bihar Police News: बिहार के इस जिले के 24 थानों में नये थानाध्यक्षों की तैनाती, SSP के आदेश पर बड़ा फेरबदल Vaishali-Encounter: मारा गया कुख्यात अपराधी, पुलिस के साथ मुठभेड़ में हुआ ढेर--एसटीएफ का एक जवान घायल Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, डायल 112 के जवानों ने भागकर बचाई जान; 18 लोगों पर केस दर्ज बिहार में जीविका योजना से बदली महिलाओं की जिंदगी, 57 हजार करोड़ का मिला ऋण Bihar Politics: ‘नीतीश कुमार का विकास शहरों तक ही सीमित’ चचरी पुल के उद्घाटन के मौके पर बोले मुकेश सहनी Bihar Politics: ‘नीतीश कुमार का विकास शहरों तक ही सीमित’ चचरी पुल के उद्घाटन के मौके पर बोले मुकेश सहनी
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mon, 06 May 2024 02:56:29 PM IST
- फ़ोटो
PATNA : पटना सिटी में पति-पत्नी और वो का मामला सामना आया है। शादी के 19 साल बाद एक व्यक्ति को एक लड़की से प्यार हो गया। चश्मे की दुकान में अक्सर वह लड़की आती थी। इसी दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया। इस बात की जानकारी जब पत्नी को लगी तब वो पति का विरोध करने लगी। एक दिन पति ने प्रेमिका को पाने के लिए पत्नी और बेटी पर चाकू से जानलेवा हमला भी कर दिया।
मां-बेटी को इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना मेहंदीगंज थानाक्षेत्र के मंसाराम अखाड़ा की है। बताया जाता है कि 40 वर्षीय संजय पटना के कोरिया टोली का रहने वाला है। उसका ससुराल पटना सिटी के मंसाराम अखाड़ा में है। जहां की रहने वाली 35 वर्षीय रंजू के साथ 19 साल पहले संजय की शादी हुई थी। संजय और रंजू की दो बेटियां हैं। एक 17 साल की सृष्टि रानी तो दूसरी 12 वर्षीया लाडो कुमारी है।
मिली जानकारी के अनुसार पटना में संजय की चश्मे की दुकान है जहां एक लड़की चश्मे बनवाने के लिए आई थी। इसी दौरान संजय से उसकी आंखे चार हो गयी। फिर किसी न किसी बहाने यह लड़की संजय से मिलने चश्मे की दुकान पर आने लगी। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार हो गया। प्यार इतना परवान चढ़ा कि दोनों ने साथ जीने और मरने की कसमें खा ली। लेकिन दोनों के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग की जानकारी पत्नी रंजू को हो गयी। वह अक्सर इसका विरोध करती थी। पति संजय को बार-बार समझाने की कोशिश करती थी। लेकिन संजय मानने को तैयार नहीं था।
जिससे गुस्सा होकर वह दोनों बेटियों को लेकर मायके चली गयी। मायके जाने के बाद रंजू इस मामले को लेकर कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया। मामला सिविल कोर्ट से हाईकोर्ट तक पहुंच गया। रंजू न्यायालय से न्याय की गुहार लगा ही रही थी कि उधर संजय अपनी प्रेमिका से मिलना-जुलना शुरू कर दिया। तभी एक दिन पत्नी को इस बात की जानकारी हुई तो वह मायके से ससुराल पहुंची और पति के अवैध संबंध का विरोध करने लगी। लेकिन पत्नी का समझाना संजय को नागवार गुजर गया।
ऐसे में गुस्साए पति ने चाकू निकाली और पत्नी और छोटी बेटी पर हमला कर दिया और फिर मौके से फरार हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मेहंदीगंज थाने की पुलिस ने सबसे पहले घायल मां-बेटी को अस्पताल में एडमिट कराया। जहां दोनों का इलाज शुरू किया गया। वही आरोपी पति संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।