Hindi News / news / छत्तीसगढ़ में CRPF कैंप पर नक्सली हमला, 3 जवान शहीद, 14 से ज्यादा...

छत्तीसगढ़ में CRPF कैंप पर नक्सली हमला, 3 जवान शहीद, 14 से ज्यादा जवान घायल

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 30, 2024, 10:10:12 PM

छत्तीसगढ़ में CRPF कैंप पर नक्सली हमला, 3 जवान शहीद, 14 से ज्यादा जवान घायल

- फ़ोटो

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर छत्तीसगढ से आ रही है जहां सीआरपीएफ के कैंप पर नक्सलियों ने हमला किया है। इस हमले में 3 जवान शहीद हो गये हैं। वही 14 से ज्यादा जवान घायल हो गये। घटना छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर जिले के सरहदी इलाके टेकलगुड़ेम की है जहां नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। 


नक्सलियों ने CRPF कोबरा और DRG की टीम पर हमला किया जिसमें सीआरपीएफ के 3 जवान शहीद हो गए वही 14 से ज्यादा जवान घायल हैं। घायलों में एक की हालत नाजुक बतायी जा रही है। बताया जाता है कि आज ही टेकलगुड़ेम में पुलिस ने नया कैंप बनाया था। 


नए कैम्प की सुरक्षा में लगे जवान इलाके में गश्ती पर निकले थे तभी नक्सलियों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस दौरान सौ से ज्यादा BGL भी दागे। नक्सलियों को जवाब देने के लिए जवानों ने भी तुरंत मोर्चा संभाल लिया। जवानों की ओर से भी फायरिंग की गयी। दोनों ओर से करीब चार घंटे तक फायरिंग की गयी।