1st Bihar Published by: First Bihar Updated Oct 25, 2023, 11:23:34 AM
- फ़ोटो
DESK: इस वक्त की बड़ी खबर गुजरात के अरावली से आ रही है, जहां एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। बुधवार की सुबह अगलगी की इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई है। आग लगने के कारण करोडों की संपत्ति जलकर राख हो गई है।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार को अरावली जिले में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग की लपटे इतनी तेज हैं कि इलाके में हड़कंप मच गया है। केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से 60 से अधिक टैंकर जलकर खाक हो गए हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।