Hindi News / news / सीएम के गृह जिले में शराबी बेख़ौफ़: पत्नी ने शराब के लिए पैसे...

सीएम के गृह जिले में शराबी बेख़ौफ़: पत्नी ने शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पति ने पहले काटी कान, फिर कर दी हत्या

1st Bihar Published by: DEEPAK Updated Jul 14, 2022, 8:26:33 AM

सीएम के गृह जिले में शराबी बेख़ौफ़: पत्नी ने शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पति ने पहले काटी कान, फिर कर दी हत्या

- फ़ोटो

NALANDA: बिहार सरकार का दावा है कि राज्यभर में शराबबंदी कानून लागू है, और लोग इसका सख्ती से पालन कर रहे हैं। लेकिन, सीएम के गृह जिला नालंदा से जो घटना सामने आई है, वो कानून की पोल खोलने के लिए काफी है। जिले के बानगी चंडी थाना इलाके में एक शराबी पति ने शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पहले अपनी पत्नी के कान काट दी और बाद में पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। 



दरअसल, कंचन देवी का पति झूलन बिंद काम नहीं करता था, जबकि पत्नी दूसरे के घरों में काम कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रही थी। शराबी पति से आए दिन उसका झगड़ा होता था। पति अक्सर शराब के लिए पैसे मांगता था, जिसपर पत्नी विरोध करती थी। बुधवार को भी पति ने पत्नी ने पैसे मांगे। जब पत्नी ने पैसे देने से मना किए तो पति अपनी हैवानियत पर उतर आया। 



उसने पहले पत्नी के कान काटे उसके बाद पत्थरों से उसके पूरे शरीर को कुचल दिया, जिससे कंचन देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस वारदात को अंजाम देने के बाद पति फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।