Bihar News: बिहार में यहां भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, वाहन चालक फरार Bihar News: बिहार की इस ट्रेन से छीना गया सुपरफास्ट का टैग, यात्रियों को कई मामलों में फायदा CBSC 2026 : 2026 से CBSE बोर्ड परीक्षाओं में डिजिटल जांच और AI का बड़ा इस्तेमाल, जाने अब कैसे होगा कॉपियों का जांच Bihar High Court : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पूर्व विधायक मनोज मंजिल समेत 23 की उम्रकैद बरकरार, एक सप्ताह में सरेंडर करने का आदेश Bihar News: बिहार में इस दिन से सैकड़ों घाटों पर शुरू होगा बालू खनन, अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए विशेष तैयारी Bihar News: गयाजी एयरपोर्ट से 10 जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार, एक्सरे मशीन से चेकिंग में हुआ खुलासा UGC NET Dec 2025: UGC NET का नोटिफिकेशन जारी, जानें कब से कर सकते हैं आवेदन Bihar Flood: बिहार में बाढ़ का कहर जारी, 15 साल बाद 21 नदियां खतरे के निशान से ऊपर, रात में भी तटबंधों की निगरानी Bihar Weather: बिहार के दर्जनों जिलों में आज वर्षा की संभावना, मौसम विभाग की चेतावनी जारी Bihar Election 2025: चुनाव आयोग का सख्त निर्देश, प्रत्याशियों को बताने होंगे आपराधिक केस, खर्च सीमा हुई तय; जान लें पूरी डिटेल
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Wed, 10 Apr 2024 04:52:08 PM IST
- फ़ोटो
GAYA : गया के गुरारू प्रखंड में आयोजित चुनावी रैली को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को संबोधित किया। लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद अमित शाह का यह पहला बिहार दौरा है। इस मौके पर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, पूर्व सीएम सह गया लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी जीतन राम मांझी, औरंगाबाद से प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह, लोजपा के पशुपति पारस, नित्यानंद राय, मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा सहित कई मंत्री व भाजपा नेता और कार्यकर्ता मंच पर मौजूद थे।
अमित शाह ने सबसे पहले देव सूर्य मन्दिर सहित देव स्थलों को नमन किया। उसके बाद महान स्वतंत्रता सेनानी सत्येंद्र नारायण सिन्हा को भी नमन किया। उसके बाद अपने सम्बोधन में सभी को बिहार में विगत लोकसभा चुनाव में जीती गई कुल 39 सीटों की जगह अब सभी 40 सीटों पर जीत दिलाने की बात कही। जिससे भारत विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बन सके। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाया और अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराया है। उन्होंने कहा कि पुलवामा में आतंकी हमले के जवाब में भारत ने दस दिन के अंदर सर्जिकल स्ट्राइक करने का काम किया।
जिससे आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। पूरे बिहार के अंदर आयुष्मान कार्ड योजना का काम बिहार के एनडीए सरकार ने किया है। अब कोई गरीब इलाज के आभाव में नहीं मरेगा। दिल्ली में बैठा गरीब का बेटा नरेंद्र मोदी मुफ्त में उनका इलाज कराएगा। इस दौरान अमित शाह ने भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के जरिए कांग्रेस और आरजेडी पर हमला बोला। कहा कि कांग्रेस की सरकार आई और गई। वही लालूजी की भी सरकार आई और गई लेकिन किसी ने कर्पूरी जी के बारे में कुछ नहीं सोचा।
केवल मोदी जी ने कर्पूरी ठाकुर जी के बारे में सोचा और उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया। अमित शाह ने कहा कि एक बार मोदी जी को 400 पार करवा दीजिए। मैं वादा करता हूं कि भारत को दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा अर्थतंत्र बनाने का संकल्प हम पूरा करेंगे। अयोध्या में राममंदिर को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस, राजद समेत पूरा इंडी गठबंधन इस मामले को लटका कर रखे थे। लेकिन मोदी जी ने मंदिर बनवाया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस दौरान कांग्रेस और आरजेडी पर जमकर हमला बोला। कहा कि राजद और कांग्रेस ने मिलकर 12 लाख करोड़ का घोटाला किया है। जितने भी भ्रष्टाचारी हैं, उन सबको हर हाल में जेल जाना होगा। क्योंकि इन लोगों ने देश का पैसा लूटा है। देश के गरीबों को लूटा है। इसलिए ऐसे लोगों को देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। पाई-पाई का हिसाब लेगी। भ्रष्टाचारियों को मोदी सरकार भी नहीं छोड़ेगी।