Bihar Election 2025: स्ट्रॉन्ग रूम में ऐसे लॉक हुईं EVM, RJD ने लगाया आरोप; जानें कितनी है सच्चाई? Tejashwi Yadav : बैलगाड़ी से निकल कर हैलिकौप्टर पर पहुंचे नेता जी, हर दिन 2.5 करोड़ का हो रहा खर्च; कौन सी पार्टी सबसे आगे Dularchand Yadav murder : मोकामा में रिजल्ट आने तक नहीं मिलेगी कोई ढील, दुलारचंद को लगी गोली का खोखा अब तक नहीं हुआ बरामद; SP को मिला यह निर्देश Bihar Elections 2025: दांव पर कई दिजज्जों की साख, इन तीन सीटों पर सबसे बड़ा महादंगल ; जानिए कौन -कौन हैं मैदान में Indian Railways : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को दी चार नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात, विकास और आत्मनिर्भर भारत की ओर बड़ा कदम Bihar News: बिहार के यात्रियों के लिए रेलवे की विशेष व्यवस्था, अब दर्जनों ट्रेनों में मिलेगी यह महत्वपूर्ण सुविधा Bihar Election 2025: पहले चरण की बंपर वोटिंग के बाद BJP पर संकट! मोदी के करीबी मंत्री ने कर दिया क्लियर, कौन होगा CM? Bihar Election 2025 : बिहार चुनाव में बदल गया पहले फेज का वोटिंग परसेंटेज, ECI ने दिया नया डेटा; जानिए क्या है नया आकड़ा Bihar News: बिहार के इस स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़, रेलवे ने की होल्डिंग एरिया की व्यवस्था Bihar News: बिहार के मजदूर की मौत के बाद बवाल, पुलिस ने 5 लोगों को दबोचा
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mon, 25 Sep 2023 12:55:24 PM IST
- फ़ोटो
DESK: मध्य प्रदेश और राजस्थान में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में सियासी बिसात बिछना शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश और राजस्थान दोनों ही राज्यों के दौरे पर हैं। भोपाल की रैली में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला और उसकी तुलना जंग लगे लोहे से की।
रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश को देश का दिल का कहा जाता है। एमपी के लोगों ने हमेशा भरपूर आर्शीवाद दिया है। यह उत्साह दिखाता है कि भाजपा नई उर्जा से भर गई है। मध्य प्रदेश ने भाजपा को हमेशा आशीर्वाद दिया है। देश नई विकास यात्रा पर निकल गया है। मध्य प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस का कुशासन देखा है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की पहचान कुशासन थी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के समय मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब थी लेकिन बीजेपी ने मध्य प्रदेश को सुशासन दिया। राजस्थान में कांग्रेस ने बर्बादी ला दी है। मध्य प्रदेश को कांग्रेस के हाथों में नहीं जाने देना है। कांग्रेस के पास भविष्य की सोच ही नहीं बची है। कांग्रेस जंग लगा हुआ लोहा है, देशहित को नहीं समझती है। कांग्रेस खुद को बदलना नहीं चाहती है और नकारात्मकता फैलाती है। विकसित भारत के हर एक प्रोजेक्ट का विरोध कांग्रेस के नेता करते हैं।