थम नहीं रहा कांग्रेस में इस्तीफों का दौर, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष पद से मिलिंद देवड़ा ने दिया इस्तीफा

1st Bihar Published by: 11 Updated Sun, 07 Jul 2019 09:16:22 PM IST

थम नहीं रहा कांग्रेस में इस्तीफों का दौर, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष पद से मिलिंद देवड़ा ने दिया इस्तीफा

- फ़ोटो

DESK: कांग्रेस की मुश्किल कम होने का नाम नहीं ले रहा है. पार्टी और पद से इस्तीफा देने दौर जारी है . इस कड़ी में मिलिंद देवड़ा का भी नाम शामिल हो गया है. मिलिंद देवड़ा ने महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे दे दिया है. मिलिंद देवड़ा की माने तो पार्टी को स्थिर करने में वो राष्ट्रीय स्तर की भूमिका चाहते है. और आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए मुंबई कांग्रेस का नेतृत्व करने के लिए तीन सदस्यी पैनल का भी पार्टी नेताओं के समक्ष प्रस्ताव रखा है. बता दे कि इसी वर्ष देवड़ा को मुंबई कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था. और 26 जून को नई दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिलने के बाद पद छोड़ने की इच्छा व्यक्त की थी.