1st Bihar Published by: 9 Updated Mon, 26 Aug 2019 08:33:56 PM IST
- फ़ोटो
DESK: झारखंड विधानसभा के लिए इसी साल चुनाव होने हैं. ऐसे में सभी दलो ने अपनी तैयारियां शुरु कर दी हैं. इसी सिलसिले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने विधानसभा चुनावों में उम्मीदवारों के चयन को लेकर स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है.
इस कमेटी के अध्यक्ष टीएस सिंहदेव को बनाया गया है. जबकि सांसद कोडीकुन्नील सुरेश, कांग्रेस सचिव सलीम अहमद, आरपीएन सिंह, रामेश्वर उरांव और आलमगीर आलम को इसका सदस्य बनाया गया है.