Hindi News / news / दरभंगा-समस्तीपुर के बीच ट्रेन परिचालन बंद, पुल पर चढ़ा पानी

दरभंगा-समस्तीपुर के बीच ट्रेन परिचालन बंद, पुल पर चढ़ा पानी

1st Bihar Published by: PRASHANT KUMAR Updated Jul 24, 2020, 9:42:40 AM

दरभंगा-समस्तीपुर के बीच ट्रेन परिचालन बंद, पुल पर चढ़ा पानी

- फ़ोटो

DARBHANGA : बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है,जहां बाढ़ का पानी रेल पुल पर चढ़ जाने के बाद ट्रेन परिचालन को बंद कर दिया गया है. अगले आदेश तक बिहार संपर्क क्रांति सहित चार ट्रेन का रुप परिवर्तित कर दिया गया है.

बता दें कि  हायाघाट थलवारा के मुंडा पुल ,पुल संख्या 16 पर बाढ़ का पानी चढ़ जाने के कारण ट्रेन परिचालन को रोक दिया गया है. जिसके बाद अब दरभंगा समस्तीपुर के बीच ट्रेन परिचालन बंद हो गया है. 

इस रास्ते जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति सहित चार ट्रेनों  का रूट अगले आदेश तक  परिवर्तन कर दिया गया है. अब ये सभी ट्रेनें सीतामढ़ी होकर जाएगी.