1st Bihar Published by: Updated Dec 26, 2022, 1:40:55 PM
- फ़ोटो
DELHI : देश की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को सोमवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान( AIIMS) में भर्ती कराया गया है। निर्मला सीतारमण को अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल इनको इन कारणों से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है इसकी जानकारी निकल कर सामने नहीं आई है। उन्हें सोमवार को दोपहर में भर्ती करवाया गया है।
बता दें कि, निर्मला सीतारमण ने बीते दिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर दिल्ली में 'सदैव अटल' में पुष्पांजलि अर्पित की थी। इसके आलावा निर्मला सीतारमण हाल ही में तमिलनाडु के एक विश्वविद्यालय में एक दीक्षांत समारोह में भी शामिल हुई थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश को दुनिया की फार्मेसी के रूप में मान्यता प्राप्त है, क्योंकि देश सस्ती कीमत पर वैश्विक स्तर की दवा का प्रोडक्शन करता है।
गौरतलब हो कि, संसद के शीतकालीन सत्र के साथ ही उनकी मौजूदा सक्रियता के बीच अचानक अस्पताल पहुंचने ने सभी को चौंका दिया है। 63 साल की निर्मला सीतारमण को अब आज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। केंद्रीय वित्त मंत्री का अस्पताल में भर्ती होने की खबर ऐसे समय में आई है, जब देश को केंद्रीय बजट का इंतजार है।