1st Bihar Published by: Updated Dec 08, 2021, 11:41:58 AM
- फ़ोटो
DESK : बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है जहाँ अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के वसूली मामले में प्रवर्तन निदेशालय(ED) के दफ़्तर में पेश हुईं है. इससे पहले दुबई जा रहीं जैकलीन फर्नांडीज को मुंबई एयरपोर्ट पर रोक लिया गया था. उन्हें थोड़ी पूछताछ के बाद यह बताकर जाने दिया गया कि उन्हें दिल्ली में जांच एजेंसी के सामने पेश होना है. ED द्वारा जैकलीन को पेश होने के लिए समन जारी किया गया था.
मिली जानकरी के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय को सुकेश चंद्रशेखर और बॉलिवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के बीच वित्तीय लेन-देन के सबूत मिले हैं. हालांकि एजेंसी ने दोनों के रिश्ते पर अभी कुछ साफ नहीं कहा है. सूत्रों के हवाले से एक मीडियो रिपोर्ट कहती है कि सुकेश अपनी असली पहचान छिपाकर किसी बड़े पर्सनैलिटी के नाम से जैकलीन को कॉल किया करता था। बताया जा रहा है कि ईडी के पास सुकेश के 2 दर्जन से ज्यादा कॉल रिकॉर्ड्स हैं.