Hindi News / news / घर में घुसे चोर ने महिला वकील के साथ किया रेप, विरोध करने...

घर में घुसे चोर ने महिला वकील के साथ किया रेप, विरोध करने पर जान मारने की दी धमकी

1st Bihar Published by: Updated May 23, 2020, 10:28:46 AM

घर में घुसे चोर ने महिला वकील के साथ किया रेप, विरोध करने पर जान मारने की दी धमकी

- फ़ोटो

DELHI: चोरी करने के नियत से घर में घुसे चोर ने महिला वकील के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है. यही नहीं उसने चाकू दिखाकर जान मारने की धमकी दी. यह घटना दिल्ली के जंगपुरा की है. 

मारा समझ छोड़ दिया

रेप के बाद आरोपी ने महिला वकील की गला दबाकर हत्या की कोशिश की, जब वह बेहोश हो गई तो उससे मरा समझकर वह फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी दिल्ली के तैमूर नगर का रहने वाला है. 

सीसीटीवी फूटेज से पकड़ा गया आरोप

महिला वकील की शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस आसपास के एरिया के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी सोनू को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह घर में चोरी करने के लिए घर में घुसा था, लेकिन महिला वकील अकेली थी. इस दौरान उसने चोरी करने के बदले महिला से रेप किया. जब उसने विरोध किया तो उससे चाकू मारने की धमकी देकर घटना को अंजाम दिया. गिरफ्तार चोर ने कई घटना में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली है.