Hindi News / news / दिल्ली मेट्रो में निकली बंपर बहाली, ऐसे करें अप्लाई

दिल्ली मेट्रो में निकली बंपर बहाली, ऐसे करें अप्लाई

1st Bihar Published by: Updated Dec 14, 2019, 12:31:01 PM

दिल्ली मेट्रो में निकली बंपर बहाली, ऐसे करें अप्लाई

- फ़ोटो

DESK : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने एग्जीक्यूटिव और नॉन एग्जीक्यूटिव के 1492 पदों पर बहाली निकाली है. 

जिसके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है और 14 दिसंबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. जो भी कैंडिडेट दिल्ली मेट्रो में जॉब करना चाहते हैं उनके लिए अप्लाई करने का सुनहरा मौका है, वैसे कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट delhimetrorail.com पर अप्लाई कर सकते हैं.

आवेदन करने की तारीख-

14 दिसंबर 2019 से 13 जनवरी 2020 तक

पोस्ट डिटेल-

एग्जीक्यूटिव - 929 पोस्ट

कॉन्ट्रैक्टचुअल मॉम एग्जीक्यूटिव - 398 पोस्ट

कॉन्ट्रैक्टचुअल- 105 पोस्ट

रेगुलर एग्जीक्यूटिव पद- 60 पोस्ट

शैक्षणिक योग्यता-

अलग-अलग पोस्ट के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता तय की गई है. 

आवेदन फीस-

जनरल, UR, OBC और EWS कैटेगरी के लिए 500 रुपये और SC/ST/दिव्यांग/महिलाएं को लिए 250 रुपये.