1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 05, 2023, 9:38:15 PM
- फ़ोटो
DELHI : देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास एनसीआर के इलाके में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में लोगों ने अब से थोड़ी देर पहले भूकंप के तेज झटके महसूस किए झटका इतना तेज था कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। दिल्ली में लोगों ने रात 9.35 में तेज भूकंप के झटके महसूस किए हैं। इसका केंद्र जम्मू कश्मिर का गुलमर्ग बताया जा रहा है। इसकी तीव्रता5.5 बताई जा रही है। अभी तक किसी तरह के जान-माल की हानि की जानकारी नहीं मिली है। यह झटके दिल्ली नोएडा फरीदाबाद गुरुग्राम गाजियाबाद सहित आसपास के शहरों में महसूस किए हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश हरियाणा पंजाब राजस्थान में भी लोगों को भूकंप के झटके लगे हैं।