Hindi News / news / दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, काफी देर तक कांपती रही धरती

दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, काफी देर तक कांपती रही धरती

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Oct 15, 2023, 4:17:49 PM

दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, काफी देर तक कांपती रही धरती

- फ़ोटो

DELHI: इस वक्त की बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से है जहां दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। भूकंप के तेज झटकों की वजह से नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद में भी काफी देर तक धरती हिलती रही। इस दौरान लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकले। 


वही ऑफिस में काम कर रहे कर्मचारी भी किसी तरह ऑफिस से बाहर निकले। लोगों ने आज भूकम्प के तेज झटके महसूस किये। भूकंप के झटके 4 बजकर 8 मिनट पर महसूस किये गये। भूकंप की तीव्रता 3.1 थी और दिल्ली एनसीआर (फरीदाबाद, हरियाणा) ही भूकम्प का केंद्र बिन्दू था। गौरतलब है कि इससे पूर्व 3 अक्टूबर को दिल्ली और एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किया गया था। तब भूकंप का केंद्र बिन्दू नेपाल था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 दर्ज की गई थी।