1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 24, 2023, 2:36:35 PM
- फ़ोटो
DELHI: इस वक्त की बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से आ रही है जहां एनसीआर में भूकम्प के तेज झटके महसूस किये गये हैं। इस दौरान करीब 30 सेकंड तक धरती हिली। लोगों ने भूकम्प के झटके महसूस किये। दिल्ली एनसीआर के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में भी भूकम्प के झटके लोगों ने महसूस किये। दिल्ली एनसीआर में भूकम्प की तीव्रता 5.4 मापी गयी।