Hindi News / news / देवघर में ट्रक ने चार लोगों को कुचला, 3 लोगों की हुई मौत

देवघर में ट्रक ने चार लोगों को कुचला, 3 लोगों की हुई मौत

1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 22, 2019, 2:54:08 PM

देवघर में ट्रक ने चार लोगों को कुचला, 3 लोगों की हुई मौत

- फ़ोटो

DEVGHAR: इस वक्त की बड़ी ख़बर देवघर से है, जहां एक बेकाबू ट्रक ने 4 लोगों को कुचल दिया है. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है. दरअसल तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने बाइक पर सवार 4 लोगों को कुचल दिया, हादसे में एक महिला समेत दो बच्चों की मौत हो गई. घटना बुढ़ई-भिरखीबाद रोड की है. घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा देखने को मिला है. वहीं मृतक के परिवार में मातम का माहौल है. एक साथ तीन लोगों की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है.