Hindi News / news / धोनी के संन्यास पर गांगुली का सवाल, क्या धोनी अब भी भारत को...

धोनी के संन्यास पर गांगुली का सवाल, क्या धोनी अब भी भारत को मैच जिता सकते हैं

1st Bihar Published by: 17 Updated Aug 26, 2019, 7:33:51 PM

धोनी के संन्यास पर गांगुली का सवाल, क्या धोनी अब भी भारत को मैच जिता सकते हैं

- फ़ोटो

DESK: सौरव गांगुली की कप्तानी में अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत करने वाले महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट से भले ही क्रिकेट से दूर हो लेकिन अब 38 वर्षीय धोनी का भविष्य भारतीय क्रिकेट में अनिश्चितता के दौर में झूल रहा है. महेंद्र सिंह धोनी के भारतीय क्रिकेट से फिलहाल दूर होने पर गांगुली ने कहा, 'हर बड़े खिलाड़ी को अपने जूते टांगने पड़ते हैं, यही खेल है. फुटबॉल को देखो, माराडोना को छोड़ना पड़ा. उससे बड़ा कोई खिलाड़ी नहीं है. तेंदुलकर, लारा, ब्रैडमैन...सभी को एक दिन छोड़ना पड़ा. इसी तरह से सिस्टम रहा है और आगे भी रहेगा., इसलिए ये स्थिति एमएस के लिए भी आएगी.' आपको बता दे, गांगुली 2008 में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेल रहे थे, तब धोनी टीम के कप्तान थे. उस मैच के आखिरी क्षणों में भारत जब जीत की ओर आगे बढ़ रहा था, उस समय धोनी ने गांगुली को टीम की अगुवाई करने का मौका दिया था .