Lalan Singh : 'घरे में बंद कर दिहो ...', केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को अनंत सिंह के वोट अपील में यह बातें बोलना पड़ा महंगा, पटना DM ने दर्ज किया FIR; जानिए क्या है पूरा मामला Patna accident : पटना में बाकरगंज नाले पर बना मकान धंसा, चार लोग फंसे; राहत-बचाव कार्य जारी Success Story: कौन हैं IAS आशीष कुमार? जिन्होंने अनंत सिंह के गिरफ्तारी से ठीक पहले संभाली थी मोकामा की कमान Bihar Election 2025: ‘लालू का अपना इतिहास रहा है, वह खुद सजायप्ता हैं’ रीतलाल यादव के लिए रोड शो करने पर बोले दिलीप जायसवाल Bihar Election 2025: ‘लालू का अपना इतिहास रहा है, वह खुद सजायप्ता हैं’ रीतलाल यादव के लिए रोड शो करने पर बोले दिलीप जायसवाल Bihar Election 2025 : पहले चरण के चुनाव प्रचार के आखिर दिन अमित शाह के बड़े वादे,कहा - डिफेंस कॉरिडोर, नई रेललाइन और रामायण सर्किट से बदलेगा बिहार का भविष्य DSP ने 100 करोड़ नहीं बल्कि 200-300 करोड़ कमाया, खुलासे ने हिला दिया सिस्टम..हो गया सस्पेंड Bihar Election 2025: ‘महाठगबंधन के आधे लोग जेल में हैं, आधे बेल पर’, शिवराज सिंह चौहान का बड़ा हमला Bihar Election 2025: ‘महाठगबंधन के आधे लोग जेल में हैं, आधे बेल पर’, शिवराज सिंह चौहान का बड़ा हमला Success Story: “एक दिन तू अफसर बनेगी…”, 5 साल की उम्र में माता-पिता को खोया, फिर भी नहीं मानी हार; कड़ी मेहनत से बनीं IPS अधिकारी
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Thu, 18 Jan 2024 05:23:33 PM IST
                    
                    
                    - फ़ोटो
DELHI: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ दायर मानहानि केस की सुनवाई टल गई है। दिल्ली हाई कोर्ट में इस मामले पर गुरुवार को सुनवाई होनी थी। धोनी की तरफ से अपने दोस्त और उसकी पत्नी पर 1500 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया था। जिसको लेकर धोनी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी ने अपने दोस्त और बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर और उनकी पत्नी सौम्या दास के स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी आर्का के साथ एमओयू किया था। कंपनी को वैश्विक स्तर पर क्रिकेट एकेडमी स्थापित करना था लेकिन उसने करार को पूरा नहीं किया। कंपनी और धोनी के बीच हुए करार के तहत स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी कंपनी को फ्रेंचाइजी फीस देनी थी और साथ ही मुनाफे को भी शेयर करना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। काफी कोशिशों के बाद भी करार की शर्तों को पूरा नहीं किया गया।
धोनी ने आर्का स्पोर्ट्स मैनेजमेंट से अथॉरेटी लेटर ले लिया और कई लीगल नोटिस भी भिजवाए लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। जिसके बाद उन्होंने कंपनी के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज कराया था। माही के इस आरोप के खिलाफ मिहिर दिवाकर और सौम्या की ओर से दिल्ली हाई कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर कराया गया है।
गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट में मामले पर सुनवाई होनी थी लेकिन हाईकोर्ट ने कहा है कि इस मुकदमे की जानकारी धोनी और उनकी ओर से पैरवी कर रहे फर्म को दी जाए। दिल्ली हाईकोर्ट इस मामले पर अब 29 जनवरी को सुनवाई करेगा।