Hindi News / news / विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा रहेगी चाक चौबंद, पुलिसकर्मियों को मोबाइल और सोशल...

विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा रहेगी चाक चौबंद, पुलिसकर्मियों को मोबाइल और सोशल मीडिया से दूर रहने का आदेश

1st Bihar Published by: 9 Updated Jun 26, 2019, 7:50:06 PM

विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा रहेगी चाक चौबंद, पुलिसकर्मियों को मोबाइल और सोशल मीडिया से दूर रहने का आदेश

- फ़ोटो

PATNA:  बिहार विधानसभा का मानसून सत्र 28 जून से शुरु हो रहा है. इस सत्र को लेकर बुधवार को राजधानी पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि और एसएसपी गरिमा मलिक ने विधानसभा में सुरक्षा उपायों का जायजा लिया. विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा की सुरक्षा चाक चौबंद रहेगी. सुरक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी न हो इस बात को लेकर पटना के डीएम कुमार रवि और एसएसपी गरिमा मलिक ने विधानसभा पहुंचकर सुरक्षा हालात का जायजा लिया. इस दौरान एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए. एसएसपी ने कहा कि सत्र के दौरान अगर कोई पुलिसवाला मोबाइल और सोशल मीडिया पर एक्टिव पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी. वहीं उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान विधानसभा की सुरक्षा में लगे जवान या फिर पुलिस अधिकारी पूरी तरह से वर्दी में रहेंगे. एसएसपी ने कहा कि निर्देशों को नहीं मानने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि सभी विधानसभा के अंदर सभी पोस्टों पर फोन के इंतजाम किए जा रहे हैं जिससे उन्हें मोबाइल फोन की जरुरत नहीं होगी.