शिवहर में शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदली, गैस सिलेंडर ब्लास्ट से पंडाल समेत लाखों की संपत्ति जलकर राख Bihar: शादी में नर्तकियों के बीच हर्ष फायरिंग करना पड़ गया महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचा वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने किया एलान, हमारी आगे की लड़ाई ‘गिनती के बाद हिस्सेदारी’ की जाकिर बन गया जगदीश: 8 मुसलमानों ने हिन्दू धर्म को अपनाया, हवन और वैदिक मंत्रोच्चारण से हुआ शुद्धिकरण HAJIPUR: जननायक एक्सप्रेस से 8 किलो अफीम बरामद, महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार ISM में वेदांता इंटरनेशनल और ICICI बैंक के कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव 2025 का आयोजन, कई छात्र-छात्राओं का हुआ चयन Indian Air Force: एक्सप्रेसवे पर वायुसेना दिखाएगी ताकत, राफेल-जगुआर और मिराज जैसे फाइटर जेट करेंगे लैंड; जानिए.. Indian Air Force: एक्सप्रेसवे पर वायुसेना दिखाएगी ताकत, राफेल-जगुआर और मिराज जैसे फाइटर जेट करेंगे लैंड; जानिए.. वक्फ बोर्ड बिल के विरोध में मुंगेर में शरारती तत्वों ने चलाया बत्ती गुल अभियान, डॉक्टर ने लाइट्स बंद नहीं किया तो जान से मारने की दी धमकी Bihar News: वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत, बारिश के दौरान हुआ हादसा
1st Bihar Published by: Sonty Sonam Updated Sun, 19 May 2024 10:05:32 PM IST
- फ़ोटो
BANKA: दो दिन पूर्व लापता किराना दुकानदार सुनील कुमार की लाश को बाराहाट थाने की पुलिस ने मंदार पर्वत से बरामद किया है। पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या की गयी थी। पुलिस ने बताया कि किराना दुकानदार को पहले पहाड़ से धक्का दिया गया। जब वो घायल होकर अचेत हो गया तब पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी गयी। मृतक की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के महेशाडीह निवासी घनश्याम मंडल के 25 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार के रूप में हुई है जो किराना दुकानदार था।
सुनील कुमार शुक्रवार की दोपहर से गायब था। देर रात तक वापस नहीं आने पर शनिवार को युवक के पिता ने टाउन थाना में मामला दर्ज कराया था। जिसमें पंचायत के मुखिया श्रीकांत मंडल सहित युवक के भाभी रूबी देवी को अभियुक्त बनाया था। जब पुलिस ने जब रूबी देवी से पूछताछ की तब महिला ने युवक की हत्या करने की बात कहीं। वहीं आज पुलिस ने मंदार पहाड़ से सुनील के शव को बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक का रिश्ते में भाभी लगने वाली रूबी देवी के साथ अवैध संबंध था। इधर कुछ दिन से रूबी देवी का संबंध वहां के मुखिया से हो गया था।
सुनील ने महिला और मुखिया के बातचीत का आडियो वायरल कर दिया था। जिसके बाद मुखिया और महिला ने युवक को रास्ते से हटाने का फैसला लिया। युवक के पिता ने बताया कि शुक्रवार को युवक बांका बाजार बीज लाने गया था। इस दौरान बीज दुकान पर पिता को मोटरसाइकिल से उतारने के बाद वो किराना का सामान लाने के बहाने महिला से मिलने चला गया। बांका बाजार में ही महिला युवक का इंतजार कर रही थी। इस दौरान ही कुछ लोगों ने महिला और युवक को एक साथ देखा था। मृतक के पिता ने मुखिया पर हत्या का लगाया आरोप लगाया है। जबकि मुखिया मृतक के पिता के आरोप को गलत बताया है। वे अभी दिल्ली में है। वहीं पुलिस ने रविवार को शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया है। सोमवार को शव का दाह संस्कार किया जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।