Hindi News / news / बिहार सरकार की सुरक्षा से निराश डॉक्टरों ने हायर किया प्राइवेट गार्ड, 15...

बिहार सरकार की सुरक्षा से निराश डॉक्टरों ने हायर किया प्राइवेट गार्ड, 15 बाइक सवार जवान करते हैं सुरक्षा

1st Bihar Published by: 9 Updated Jun 25, 2019, 11:59:26 AM

बिहार सरकार की सुरक्षा से निराश डॉक्टरों ने हायर किया प्राइवेट गार्ड, 15 बाइक सवार जवान करते हैं सुरक्षा

- फ़ोटो

MUZAFFARPUR:  बिहार सरकार की सुरक्षा से निराश मुजफ्फरपुर के डॉक्टरों ने अब अस्पतालों में खुद की सुरक्षा के लिए प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड का सहारा लिया है. शहर के करीब 60 डॉक्टरों ने ऐसे सुरक्षाकर्मियों को बहाल किया है जो उनकी सुरक्षा कर रहे हैं. डॉक्टरों ने हायर किए प्राइवेट सुरक्षाकर्मी जब सरकार ने डॉक्टरों की सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था नहीं की, तो शहर के डॉक्टरों ने अपनी सुरक्षा खुद करने की ठानी. अब शहर के करीब 60 डॉक्टरों ने रुपए जमाकर निजी सुरक्षाकर्मियों को बहाल किया है जो उन्हें हिंसा से बचाते हैं. मुजफ्फरपुर में करीब 60 डॉक्टरों ने क्यूआरटी यानि क्विक रिस्पांस नाम की निजी सुरक्षा टीम को बहाल किया है जो काम के दौरान भीड़ से उनकी सुरक्षा करते हैं. तीन जगहों पर तैनात है क्यूआरटी उधर डॉक्टरों की तरफ से बहाल किए गए एक सुरक्षाकर्मी का कहना है कि शहर की तीन जगहों पर वो लोग डॉक्टरों की सुरक्षा में तैनात हैं. साथ ही उनलोगों के पास करीब 15-20 बाइक है जिससे वो तुरंत किसी भी सूचना के बाद मौके पर पहुंच जाते हैं.