Hindi News / news / सगे भाईयों का मर्डर, अपराधियों ने धारदार हथियार से काटकर घटना को दिया...

सगे भाईयों का मर्डर, अपराधियों ने धारदार हथियार से काटकर घटना को दिया अंजाम

1st Bihar Published by: Updated Aug 30, 2020, 2:47:20 PM

सगे भाईयों का मर्डर, अपराधियों ने धारदार हथियार से काटकर घटना को दिया अंजाम

- फ़ोटो

GUMLA: अपराधियों ने दो सगे भाईयों की हत्या कर दी. दोनों की हत्या धारदार हथियार से काटकर की गई है. निर्मम तरीके से हुई हत्या के बाद गांव में सनसनी फैल गई. यह घटना रायडीह थाना क्षेत्र के पतराटोली उपरखोर गांव की है.

कमरे में मिला दोनों का शव

घटना के बारे में मां ने बताया कि जब पूरे दिन वह घर नहीं आए तो वह सोची की दोस्तों के साथ घूमने गए होंगे. लेकिन रात में भी वह नहीं आए. जब सुबह खोजने के लिए दूसरे घर पर पहुंची तो देखा की दोनों का शव बेड पर पड़ा हुआ था. दोनों का दो घर था कभी यहां तो कभी वहां पर दोनों भाई रहते थे. मृत युवक प्रकाश बेक और जोसेफ बेक अविवाहित थे.

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव में पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जिस कमरे में दोनों की हत्या हुई है वहां से आठ डिस्पोजल ग्लास बरामद हुए हैं. इससे पुलिस को शक है कि हत्या से पहले हो सकता है कि उसके दोस्तों ने पार्टी की है. इस दौरान विवाद में दोनों की हत्या कर दी हो. पिता और चाचा की भी थी इससे पहले हत्या जमीन विवाद में हो चुकी है. ऐसे में पुलिस जमीन विवाद को लेकर भी जांच कर रही है.