ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Election 2025: पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी त्योति सिंह के होटल के कमरे में पुलिस ने क्यों की छापेमारी? देर रात तक मचा रहा हड़कंप Chess Championship: बिहार के इस जिले में शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन, बाजी मारने वाले को तगड़ा इनाम Bihar Election 2025: सूरजभान और अनंत की गढ़ में अब निर्दलीय कैंडिडेट ने दिखाई दबंगई, युवक का सिर फोड़ा; जानिए क्या थी वजह Bihar Election 2025: बिहार में दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने मतदाताओं से क्यों मांगी माफी? जानिए.. पूरी बात Bihar Election 2025: बिहार में दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने मतदाताओं से क्यों मांगी माफी? जानिए.. पूरी बात Bihar Election 2025: ‘इतनी अच्छी खबर है कि पूछिए मत’, बिहार में दूसरे चरण की वोटिंग के बीच बोले उपेंद्र कुशवाहा Bihar Election 2025: ‘इतनी अच्छी खबर है कि पूछिए मत’, बिहार में दूसरे चरण की वोटिंग के बीच बोले उपेंद्र कुशवाहा Motihari election : मोतिहारी के एक बूथ पर BJP पर्चा और वोटर लिस्ट वाला वीडियो वायरल, पुलिस ने एक को हिरासत में लिया; मैदान में हैं प्रमोद कुमार Bihar Election 2025: भैंस पर बैठ वोट डालने पहुंचा मतदाता, लोगों से किया वोटिंग के लिए अपील Bihar politics : चंद्रवंशी और राहुल की लड़ाई में जनता का क्या है मियाज, जानिए जहानाबाद में सुबह 9 बजे तक का क्या रहा वोटिंग प्रतिशत

दूसरे चरण के पंचायत चुनाव में 34 जिलों में 55.02% मतदान, गया में सबसे अधिक 63.5% मतदान, जितिया के दिन भी महिलाओं ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा

1st Bihar Published by: Updated Wed, 29 Sep 2021 09:34:34 PM IST

दूसरे चरण के पंचायत चुनाव में 34 जिलों में 55.02% मतदान, गया में सबसे अधिक 63.5% मतदान, जितिया के दिन भी महिलाओं ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा

- फ़ोटो

PATNA: दूसरे चरण के पंचायत चुनाव में आज 34 जिलों के 48 प्रखंडों में मतदान समाप्त हो गया। दूसरे चरण के मतदान का कुल वोटिंग प्रतिशत 55.02% रहा। इसमें सबसे अधिक मतदान प्रतिशत गया जिले का रहा। गया में 63.5% और सीवान में 63.25% मतदान हुआ। 


पटना, भोजपुर, बक्सर, जहानाबाद, अररिया, नवादा, अरवल, सारण के एक-एक प्रखंड सहित कुल 48 प्रखंडों में आज मतदान हुआ। सबसे अहम बात तो यह रही कि आज जितिया का पर्व भी था। संतान की दीर्घायू और मंगल कामना को लेकर महिलाएं यह पर्व करती हैं। आज के दिन पूरी तरह से महिलाएं निर्जला रहती हैं। इसकी शुरूआत 28 सितंबर से ही गई है और महिलाएं अब 30 सितंबर को अन्न-जल ग्रहण करेंगी। 


निर्जला रहने के बावजूद इस भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप का भी असर इन पर नहीं हुआ। महिलाएं बढ़चढ़ अपने मताधिकार का प्रयोग करने मतदान केंद्र तक पहुंची। मतदान को लेकर महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। यही कारण है कि 34 जिलों में महिला वोटरों ने पुरुषों की तुलना अधिक वोट किए। दूसरे चरण की वोटिंग के बाद यहां 1 और 2 अक्टूबर को मतगणना होगी। मतगणना सभी 34 जिलों के जिला मुख्यालयों पर होगी। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी।  


आंकड़ों के जरीये जानते है कि मतदान का प्रतिशत किन जगहों क्या था।  

पटना-पालीगंज प्रखंड के 25 पंचायत - 53.34, भोजपुर-पीरो प्रखंड के 22 पंचायत - 51.35, बक्सर-राजपुर प्रखंड में 19 पंचायत में - 57.25, रोहतास-रोहतास प्रखंड के 8 पंचायत - 20, नौहट्‌टा प्रखंड के 11 पंचायत में - 60.25, नालंदा-थरथरी प्रखंड 7 पंचायत, गिरीयक प्रखंड के 7 पंचायत में - 56.18, सीवान-सीवान सदर प्रखंड के 18 पंचायत - 63.25, कैमूर-दुर्गावती प्रखंड के 13 पंचायत में - 59.25, गया-टिकारी प्रखंड के 22 पंचायत में, गुरारू प्रखंड के 12 पंचायत में - 63.5,नवादा-कौआकोल प्रखंड के 15 पंचायतों में -56.12, औरंगाबाद-नवीनगर प्रखंड के 25 पंचायत - 61,जहानाबाद-घोसी प्रखंड के 7 पंचायतों - 59.48,अरवल जिले के अरवल प्रखंड के 12 पंचायतों में - 61.6,सारण जिले के मांझी प्रखंड के 23 पंचायतों में - 43.44, गोपालगंज जिले के विजयीपुर प्रखंड के 13 पंचायतों में - 52.48, मुजफ्फरपुर जिले के मडवन प्रखंड के 14 पंचायतों में, सरैया प्रखंड के 29 पंचायतों में - 55.35


पूर्वी चंपारण के मधुबन प्रखंड के 13 पंचायत, फेनहारा प्रखंड के 6 पंचायत, तेतरिया प्रखंड के 9 पंचायतों - 53.45,पंश्चिमी चंपारण जिले के चनपटिया प्रखंड के 24 पंचायत - 50.38, सीतामढ़ी जिले के चौरोत प्रखंड के 7 पंचायत, नानपुर प्रखंड के 17 पंचायत - 49.75, दरभंगा जिले के बेनीपुर प्रखंड के 16 पंचायतों में, अलीनगर प्रखंड के 11 पंचायतों में - 51.28, मधुबनी जिले के पंडौल प्रखंड के 26 पंचायत में, रहिका प्रखंड के 18 पंचायतों में - 52.74, समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड के 12 पंचायतों में, पूसा प्रखंड के 13 पंचायतों में, समस्तीपुर प्रखंड के 14 पंचायतों में - 53.44, सुपौल जिले के प्रतापगंज प्रखंड के 9 पंचायतों में - 62.66, सहरसा जिले के कहरा प्रखंड के 12 पंचायतों में - 49.05


 मधेपुरा जिले के मधेपुरा प्रखंड 17 पंचायतों में - 47.5,पूर्णिया जिले के बनमनखी प्रखंड के 24 पंचायतों में - 46.75, कटिहार जिले के कुर्सेला प्रखंड के 5 पंचायतों में, कटिहार प्रखंड के 8 पंचायतों में, हसनगंज प्रखंड के 5 पंचायतों, डंडखोरा प्रखंड के 6 पंचायतों में - 58, अररिया जिले के भरगामा प्रखंड के 20 पंचायतों में - 52.16, बेगूसराय जिले के भगवनापुर प्रखंड के 15 पंचायतों में - 54.75, मुंगेर जिला के टेटियाबम्बर प्रखंड के 7 पंचायतों में - 54.75, जमूई जिले के सिकंदरा प्रखंड के 13 पंचायतों में - 58.25, भागलपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड के 14 पंचायतों में - 57,बांका जिला के बांका प्रखंड के 16 पंचायतों में - 53.25, वैशाली - 58.28, खगड़िया - 57.27