Hindi News / news / एक हफ्ते में दूसरी बार भूकंप के झटके, 54 सेकेंड तक हिली धरती

एक हफ्ते में दूसरी बार भूकंप के झटके, 54 सेकेंड तक हिली धरती

1st Bihar Published by: Updated Nov 12, 2022, 8:19:53 PM

एक हफ्ते में दूसरी बार भूकंप के झटके, 54 सेकेंड तक हिली धरती

- फ़ोटो

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर भूकंप से जुड़ी हुई सामने आ रही है। दिल्ली-NCR और उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। करीब 54 सेकेंड तक लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। भूकंप की तीव्रता 5.4 रही। भूकंप का केंद्र नेपाल था। भूकंप आने के बाद लोग अपने अपने घरों को छोड़ बाहर निकल पड़े। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई और वे अपने अपने घर और ऑफिस से बाहर निकल गए।


दिल्ली-NCR में शनिवार की शाम करीब 7:57 बजे भूकंप आया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.4 मापी गई। इससे पहले शाम 4 बजकर 25 मिनट पर उत्तराखंड में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। ऋषिकेश भूकंप का केंद्र था। रिक्टर पैमाने में 3.4 तीव्रता दर्ज की गई थी। इसके अलावा, रुद्रप्रयाग में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली-एनसीआर में फरीदाबाद, गुरुग्राम, गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़ में भी भूकंप के झटके महसूस हुए हैं।


बता दें कि इससे पहले बीते 9 नबंवर को रात 2.57 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। उस वक्त भी भूकंप का केंद्र नेपाल में ही था। उस समय भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई थी। नेपाल में भूकंप के कारण 6 लोगों की मौत हो गई थी। आधी रात को आए भूकंप का आलम ये रहा कि लोगों की नींद तक उड़ गई थी।दिल्ली के अलावा उत्तराखंड, हिमाचल और उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर भूकंप आया था। भूकंप के झटके महसूस किए जाने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए थे। बिहार के भी कई जिलों से भूकंप की खबरें आई थीं।