Hindi News / news / एक ही परिवार के 4 लोगों का शव मिलने से हड़कंप, सुसाइड का...

एक ही परिवार के 4 लोगों का शव मिलने से हड़कंप, सुसाइड का शक

1st Bihar Published by: Updated Sep 27, 2019, 6:58:58 AM

एक ही परिवार के 4 लोगों का शव मिलने से हड़कंप, सुसाइड का शक

- फ़ोटो

INDORE: इस वक्त की बड़ी ख़बर मध्यप्रदेश के इंदौर से आ रही है, जहां एक रिसॉर्ट में एक ही परिवार के चार सदस्यों का शव मिला है. शव एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर, उसकी पत्नी और दो बच्चों का है. 


वहीं पुलिस को सुसाइड का शक है. पुलिस ने कमरे से एक वजन तौलने की छोटी मशीन और एक केमिकल की बोतल जब्त की है. ऐसी आशंका है कि केमिकल का इस्तेमाल करके ही आत्महत्या की गई है. मृतकों के नाम अभिषेक सक्सेना, प्रीति सक्सेना, बेटी अनन्या और बेटा अद्वित है.


डीबी सिटी में रहने वाले अभिषेक सक्सेना ने एक दिन पहले ही रिसॉर्ट में कमरा किराये पर लिया था. गुरुवार को परिवार के लोग जब कमरे से बाहर नहीं आए ना हीं नॉक करने पर किसी ने अंदर से दरवाजा खोला तब रिसॉर्ट प्रबंधन ने मास्टर की यूज करके दरवाजे को खोला.  दरवाजा खोलते ही पर चार लोगों के शव कमरे के अंदर दिखे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है.