Hindi News / news / पीरबहोर थाना इलाके के अपार्टमेंट में लगी आग, गर्ल्स हॉस्टल से छात्राओं को...

पीरबहोर थाना इलाके के अपार्टमेंट में लगी आग, गर्ल्स हॉस्टल से छात्राओं को निकाला गया बाहर

1st Bihar Published by: 9 Updated Jun 26, 2019, 8:28:41 PM

पीरबहोर थाना इलाके के अपार्टमेंट में लगी आग, गर्ल्स हॉस्टल से छात्राओं को निकाला गया बाहर

- फ़ोटो

PATNA: बड़ी खबर पटना से जहां पीरबहोर थाना इलाके के वरुण अपार्टमेंट में आग लग गयी है. इस अगलगी के चलते अपार्टमेंट के पीछे बने पार्क गर्ल्स नामक हॉस्टल में भी आग लग गई. हालांकि अगलगी के बीच किसी तरह हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं को बाहर निकाला गया है. अगलगी के चलते इलाके में अफरातफरी का माहौल है. जानकारी के बाद मौके पर चार दमकल की गाड़ियां पहुंच चुकी हैं और आग बुझाने का काम जारी है. दमकल की गाड़ियों के साथ टाउन डीएसपी और पीरबहोर के थाना प्रभारी भी मौके पर मौजूद हैं. स्थानीय लोग भी अपनी तरफ से आग बुझाने की कोशिशों में लगे हैं. फिलहाल आग पर काबू नहीं पाया जा सका है.