Hindi News / news / रंगदारी को लेकर पटना में दिनदहाड़े फायरिंग, दुकानदारों में दहशत

रंगदारी को लेकर पटना में दिनदहाड़े फायरिंग, दुकानदारों में दहशत

1st Bihar Published by: 7 Updated Jul 05, 2019, 3:26:41 PM

रंगदारी को लेकर पटना में दिनदहाड़े फायरिंग, दुकानदारों में दहशत

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां एक हार्डवेयर की दुकान पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. इस घटना से पुलिस सकते में है क्योंकि इस इलाके में रंगदारी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. पूरी वारदात जिले के नौबतपुर बाजार की है. जहां पूजा हार्डवेयर की दुकान पर बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े गोलीबारी की है. हालांकि इस घटना में किसी के भी हताहत होने की तब तक कोई सूचना नहीं है. बाजार में सभी दुकान बंद कर दिए गए हैं. बाजार में सन्नाटा पसर हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक बाइक सवार तीन अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. इस वारदात से पुलिस की नींद उड़ गई है. बता दें कि महज दो दिन पहले ही इस इलाके के गुलाब गैंग के कुख्यात गुर्गों को पुलिस ने धर दबोचा था. ये लोग इलाके के कई दुकानदारों से रंगदारी मांग चुके हैं. वारदात की छानबीन करने पहुंचे फुलवारीशरीफ डीएसपी संजय पांडे ने बताया है कि इस इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है.