अभी-अभी : सीतामढ़ी में अपराधियों ने व्यवसायी को मारी गोली, बाइक लूटकर हुए फरार

1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 12, 2019, 6:03:14 PM

अभी-अभी : सीतामढ़ी में अपराधियों ने व्यवसायी को मारी गोली, बाइक लूटकर हुए फरार

- फ़ोटो

SITAMARHI : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बौना साबित हो रही है. इस वक्त्त की बड़ी खबर सामने आ रही है सीतामढ़ी जिले से जहां अपराधियों ने एक व्यवसायी को गोली मार दी है. बताया जा रहा है कि अपराधी उसका बाइक लूटकर फरार हो गए हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पूरी वारदात जिले के रिगा थाना इलाके की है. जहां बगही धाम में अपनी पत्नी के साथ जल चढ़ाने आये कबाड़ व्यवसायी को अपराधियों ने गोली मार दी. मिली जानकारी के मुताबिक हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए तीन गोलियां व्यवसायी को मारी है. व्यवसायी इस घटना में गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कारोबारी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. घायल व्यवसायी की पहचान लल्लन प्रसाद के रूप में की गई है. पुलिस ने बताया कि अपराधी कारोबारी की हीरो गैलेमर बाइक लूटकर भाग गए हैं. सीतामढ़ी से सौरभ की रिपोर्ट