Hindi News / news / बिहार में मंडराने लगा बाढ़ का खतरा, कोशी-गंगा में उफान, कई जिलों में...

बिहार में मंडराने लगा बाढ़ का खतरा, कोशी-गंगा में उफान, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

1st Bihar Published by: 2 Updated Jul 11, 2019, 2:29:12 PM

बिहार में मंडराने लगा बाढ़ का खतरा, कोशी-गंगा में उफान, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

- फ़ोटो

BIHAR: गर्मी और लू के सितम के बाद अब बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. प्रदेश के कई नदियों के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी जारी है. जल संसाधन विभाग के अनुसार कोसी उफान पर है तो वहीं गंगा, सोन और गंडक का भी जलस्तर बढ़ा है. उत्तर बिहार और नेपाल में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. सरकार ने संवेदनशील स्थलों पर कड़ी निगरानी का निर्देश दिया है। जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों को भी अलर्ट कर दिया गया है. इसी बीच मौसम विभाग ने 11 जिलों में हैवी रेन को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार 11 से 14 जुलाई के बीच किशनगंज, कटिहार, अररिया, सीवान, समस्तीपुर, गोपालगंज, दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर,पूर्वी चम्पारण समेत 11 जिलों में तेज बारिश की संभावना है.