Hindi News / news / भागलपुर में वज्रपात से चार लोगों की मौत, शहर के कई इलाकों में...

भागलपुर में वज्रपात से चार लोगों की मौत, शहर के कई इलाकों में गिरे पेड़

1st Bihar Published by: 7 Updated Jun 26, 2019, 8:58:49 PM

भागलपुर में वज्रपात से चार लोगों की मौत, शहर के कई इलाकों में गिरे पेड़

- फ़ोटो

BHAGALPUR : बिहार में शुरूआती मानसून ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई है. लेकिन दूसरी तरफ तेज आंधी तूफान ने कहर बरपाया है. इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है भागलपुर जिले से जहां बारिश के दौरान आसमान से बिजली गिरने की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई है. हादसे के बाद से पुरे गाँव में मातम पसरा हुआ है. पूरी घटना जिले के बिहापुर और खरीक थाना इलाके की है. दोनों ही जगहों पर दो-दो की मरने की खबर सामने आ रही है. तेज आंधी तूफान ने शहर में भी तबाही मचाई है. शहर के मनाली चौक के पास एक स्कार्पियो गाड़ी के ऊपर विशालकाय पेड़ गिर गया. हालांकि इसमें किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है. बताया जा रहा है कि शहर के कई इलाकों में बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर गिर गए हैं. नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि की है. भागलपुर से सुशील कुमार की रिपोर्ट