1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 20, 2023, 7:31:51 PM
- फ़ोटो
DESK: इस वक्त की बड़ी खबर उत्तराखंड से आ रही है जहां गंगोत्री नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा हुआ है। रविवार की शाम एक बस के खाई में गिर जाने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है जबकि एक यात्री के लापता होने की सूचना है। बताया जाता है कि बस में कुल 35 यात्री सवार थे जिसमें 27 यात्रियों का रेस्क्यू कर इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार UK07PA/8585 रजिस्ट्रेशन नंबर की बस तीर्थ यात्रियों को गंगोत्री धाम की यात्रा कराकर लौट रहे थे तभी गंगवानी के पास बस अनियंत्रित हो गयी और बैरियर को तोड़ते हुए खाई में जा गिरी। बस में सवार सभी यात्री गुजरात के रहने वाले हैं। जिसमें 6 यात्रियों की मौत हो गयी है। जबकि 27 लोग घायल हो गये हैं। वही एक यात्री अभी भी लापता हैं। जिसका पता लगाया जा रहा है।
घटना पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि "गंगोत्री से उत्तरकाशी जा रही बस के गंगनानी में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ है। प्रशासन को त्वरित रूप से राहत और बचाव कार्य संचालित करने एवं घायलों के उपचार के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया है।"
गंगोत्री से उत्तरकाशी जा रही बस के गंगनानी में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ है। प्रशासन को त्वरित रूप से राहत और बचाव कार्य संचालित करने एवं घायलों के उपचार के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया है।…
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 20, 2023
