Hindi News / news / अपराधियों ने ट्रैक्टर शोरूम मालिक की हत्या, घर के पास मारी गोली

अपराधियों ने ट्रैक्टर शोरूम मालिक की हत्या, घर के पास मारी गोली

1st Bihar Published by: Updated Mar 21, 2020, 10:52:19 AM

अपराधियों ने ट्रैक्टर शोरूम मालिक की हत्या, घर के पास मारी गोली

- फ़ोटो

GARHWA: दिनदहाड़े अपराधियों ने ट्रैक्टर शोरूम के मालिक की गोली मार दी. गोली लगते ही वह घटनास्थल पर गिर गए और उनकी मौत हो गई. घटना सोनपुरवा मोड़ के पास की है.

घर के पास मारी गोली

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि राजेश महतो सोनपुरवा के रहने वाले थे. वह घर से चाय पीने के लिए दुकान पर गए थे. चाय पीकर लौट रहे थे. इस दौरान ही घर के पास अपराधियों ने गोली मार दी. गोली की आवाज सुन जब लोग पहुंचे तो देखा की उनकी मौत हो चुकी थी. 

रोज जाते थे दुकान पर चाय पीने

परिजन ने बताया कि रोज वह चाय पीने मोहल्ले के मनोज गौड़ के साथ बाइक से चाय पीने दुकान पर जाते थे, लेकिन लौटने के दौरान अपराधियों ने गोली मार दी. वही, परिजनों को रोकर बुरा हाल है. घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. एसडीपीओ बहामन टूटी ने कहा कि राजेश महतो जमीन खरीद बिक्री और ट्रैक्टर शोरूम का संचालक था. जल्द ही अपराधियों को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी.