Bihar Crime News: ‘ये नहीं मैं इन्हें भगाकर ले आई हूं’ लड़की ने घर के भागकर रचाई शादी, वीडियो जारी कर की यह अपील Bihar Crime News: ‘ये नहीं मैं इन्हें भगाकर ले आई हूं’ लड़की ने घर के भागकर रचाई शादी, वीडियो जारी कर की यह अपील एक गांव ऐसा भी: पहली बार किसी छात्र ने पास की मैट्रिक की परीक्षा, आजादी के बाद ऐतिहासिक उपलब्धि; दिलचस्प है कहानी एक गांव ऐसा भी: पहली बार किसी छात्र ने पास की मैट्रिक की परीक्षा, आजादी के बाद ऐतिहासिक उपलब्धि; दिलचस्प है कहानी Bihar News: पोखर में डूबने से सास-बहू की दर्दनाक मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों में जुटा EC, शुरू कर दिया यह बड़ा जरूरी काम Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों में जुटा EC, शुरू कर दिया यह बड़ा जरूरी काम Bihar News: तेज रफ्तार ट्रक ने एम्बुलेंस को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में प्रेग्नेंट महिला की मौत, चार लोग घायल Bihar News: तेज रफ्तार ट्रक ने एम्बुलेंस को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में प्रेग्नेंट महिला की मौत, चार लोग घायल Bihar News: सड़क हादसे में पति की मौत के बाद पत्नी की भी गई जान, तीन मासूम के सिर से उठा मां-बाप का साया
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Thu, 02 Nov 2023 06:17:34 PM IST
- फ़ोटो
DESK: लिंग परिवर्तन करा लड़के के रूप में नई पहचान पाने वाली सरिता को लोग अब शरद सिंह के रूप में जानने लगे हैं। शरद सिंह अगले 23 नवंबर को अपनी गर्लफ्रेंड से शादी भी करने जा रहे हैं। शरद पहले सरिता थी जिसे एक लड़की से प्यार हो गया था। यह प्यार 18 साल पुराना था। दोनों एक दूसरे को बेइंतहा प्यार करते थे लेकिन समाज और परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था।
क्योंकि दोनों के लड़की होने के कारण यह संभव नहीं था। तभी अपने प्यार को पाने के लिए सरिता ने जेंडर ही चेंज करवा लिया। आज वह सरिता से शरद बन गयी है। यह सब उसने अपने प्यार को पाने के लिए किया है। जेंडर चेंज होने के बाद से उसके चेहरे पर आदमी की तरह दाढ़ी और मूंछे भी आ गयी है। शरद सिंह ने अपनी गर्लफ्रेंड सविता सिंह से पिछले शुक्रवार को सगाई भी कर ली अब 23 नवंबर को शादी करने जा रहे हैं। उनकी गर्लफ्रेंड उत्तर प्रदेश के पीलीभीत की रहने वाली है।
सरिता ने पिछले साल ही लिंग परिवर्तन कराया था। सरिता से शरद बनने के बाद ट्रांसजेंडर कार्ड भी लिया। शरद सिंह बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक के पद पर तैनात हैं और शाहजहांपुर के खुदागंज के रहने वाले है। शरद पैरों से दिव्यांग हैं। शरद ने बताया कि बचपन से ही उसके अंदर लड़कों वाली फीलिंग थी। उसे लड़के से नहीं बल्कि लड़की से प्यार हो गया। दोनों को लोग सहेली मानते थे लेकिन बाद में पता चला कि ये दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और एक दूसरे के लिए जान देते है।
सरिता अपनी सहेली सविता को पाने के लिए लिंग परिवर्तन कर शरद बन गया और आखिरकार उससे सगाई के बाद अब शादी करने जा रहा है। इस शादी की तैयारियां दोनों के घर में शुरू हो गयी है। परिवार के लोग पहले इस रिश्ते से इनकार कर रहे थे लेकिन जब सरिता जेंडर चेंज कर शरद बन गया तब परिवार वाले इस शादी को तैयार हुए।
लिंग परिवर्तन के बाद सरिता के चेहरे पर दाढ़ी और मूंछ भी आ गया अब वह बिल्कुल लड़का की तरह लग रहा है। शरद की शादी 23 नवंबर को सविता के साथ होने जा रही है इस शादी में शामिल होने के लिए गेस्ट और परिवार वालों को निमंत्रण भेजा जा रहा है। पूरा परिवार इस शादी को यादगार बनाने में जुटे हैं। \