Ahoi Ashtami: अहोई अष्टमी: उपवास, आस्था और ममता से जुड़ा मातृत्व का पावन पर्व मुंगेर में चुनाव से पहले 1.72 किलो चांदी जब्त, फ्लाइंग स्क्वॉड टीम की बड़ी कार्रवाई मोतिहारी में चिकन पार्टी के बहाने युवक की हत्या, नेपाल से दो आरोपी गिरफ्तार मुंगेर में चुनाव से पहले अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 15 निर्मित और 8 अर्धनिर्मित पिस्टल के साथ दो गिरफ्तार जमुई में हाई-वोल्टेज ड्रामा: 80 दिन से फरार पति प्रेमिका संग घर लौटा, पहली पत्नी ने थाने में दर्ज करायी शिकायत BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन में महिला के सिर में मारी गोली, शव को सड़क किनारे खेत में फेंका BIHAR NEWS : सुपौल में नदी में नहाते समय किशोरी की दर्दनाक मौत, मातम का माहौल Bihar Assembly Elections : मांझी का सीट हुआ लॉक,फाइनल कर वापस लौट रहे पटना ;जल्द जारी होगा कैंडिडेट का नाम Bihar Politics OTT Series: 'बिहार से हैं क्रोमोसोम में राजनीति हैं ...', जानिए बिहार की पॉलिटिक्स को समझने के लिए क्यों देखना चाहिए यह सीरीज; क्या है खास BIHAR ELECTION : 20 रुपए में एक रसगुल्ला तो पुड़ी-सब्जी के लिए 30 रुपए हुआ तय; चुनाव आयोग ने तय कर रखा है प्रत्याशियों के खर्च की दरें
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Fri, 26 Apr 2024 10:02:32 PM IST
- फ़ोटो
JAMUI: नाबालिग लड़की को अगवा कर गैंगरेप किये जाने का मामला जमुई में सामने आया है। घटना टाउन थाना क्षेत्र का है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता का इलाज जमुई सदर अस्पताल में कराया। जिसके बाद पीड़िता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई। गैंगरेप का आरोप बरुअट्टा गांव के तीन युवकों पर लगा है।
पीड़िता की मां ने बताया कि गुरुवार को वो एक शादी समारोह में गई हुई थी। घर पर दादी के साथ उनकी बड़ी और छोटी बेटी थी। गुरुवार की देर रात बरुअट्ठा गांव के तीन लोग घर आ पहुंचे। जिसमें गोलू सिंह, मुरारी सिंह और एक अन्य युवक भी था। सभी ने उनकी नाबालिग बेटी को घर से उठा लिया और पास के एक घर में ले जाकर सामुहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
पीड़िता ने जब विरोध किया तब उसकी जमकर पिटाई की गयी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गये। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और मेडिकल जांच कराया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस नामजद आरोपियों आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गयी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस घटना से परिजन काफी दहशत में है। पीड़ित परिवार पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहा है। अभी भी सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।