Bihar News: बिहार के किसानों के लिए खुशखबरी, सिंचाई और कोल्ड स्टोरेज के लिए मिलेगी अब इतने घंटे बिजली Bihar News: बिहार के इन शहरों में होगा सैटेलाइट टाउनशिप का निर्माण, नियमों की अधिसूचना जारी.. Bihar News: SIR पर सियासी घमासान! तेजस्वी को नोटिस भेजेंगे विजय सिन्हा, कहा- पहले खेल के मैदान से भागे थे अब राजनीति से भागेंगे Bihar News: सड़क हादसे में महिला की मौत, बेटे की हालत गंभीर Bihar News: वेतन न मिलने पर कर्मी ने मैनेजर की बाइक चुराई, पुलिस ने किया गिरफ्तार Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान, बिहार विधानसभा चुनाव का कर सकते हैं बहिष्कार; इसी महीने ले सकते हैं फैसला Tejashwi Yadav: “मेयर और उनके देवर के दो-दो ईपिक नंबर, गुजरात के BJP नेता भी बिहार के वोटर बने”, चुनाव आयोग पर तेजस्वी का हमला INDvsPAK: "हमारे जवान घर वापस नहीं आते और हम क्रिकेट खेलने जाते हैं", एशिया कप पर बड़ी बात बोल गए हरभजन सिंह; मीडिया को भी लपेटा Bihar News: CBI की विशेष अदालत में सृजन घोटाले का ट्रायल शुरू, पूर्व DM वीरेन्द्र यादव पर आरोप तय Bihar News: अब बिहार सरकार नहीं बनाएगी नेशनल हाईवे, निर्माण और मरम्मत का जिम्मा NHAI के हवाले
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 25 Feb 2023 12:32:01 PM IST
- फ़ोटो
SIWAN : इश्क की कोई जात - पात, आयु, धर्म मायने नहीं रखता है। मायने रखता है तो अपने प्रेम को मुकाम पर पहुंचना। इसको लेकर प्रेमी जोड़ा किसी भी हद से गुजरने को तैयार रहते हैं। वैसे तो आपको यह लग रहा होगा ये फ़िल्मी लाइन हैं। लेकिन, हकीकत यह है कि अब कुछ इसी तरह का एक मामला बिहार के सिवान से निकल कर सामने आया है।
दरअसल, बिहार के सीवान जिले से एक दिल- दहला देने वाली घटना निकल कर सामने आ रही है। जहां एक प्रेमी जोड़े ने घर वालों को अपनी शादी के लिए ना माना पाने पर अपनी जान दे दी है। दोनों के शव को कोलकाता के बैरकपुर आगरा पाड़ा गांव के एक घर में पाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि, मृतक प्रेमी युवक सिवान जिले के सिसवन प्रखंड के प्रभु भारती का पुत्र अजीत भारती है। वहीं उसकी प्रेमिका जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र की है। दोनों बीते 10 फरवरी को घर से झूठ बोल कर भाग गए थे। इस मामले में युवक की मां ने युवक के घर से लापता होने की शिकायत थाने में की थी। लेकिन पुलिस ने इस पर कोई मामला दर्ज नहीं किया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि, मृतक युवक स्नातक प्रथम वर्ष का छात्र था, वह पढ़ने लिखने में वह बहुत तेज था और 8 फरवरी को अपनी मां से परीक्षा देने जाने की बात का घर से निकला था।
लेकिन वह अपनी प्रेमिका को लेकर कोलकाता चला गया था। यहां दोनों पश्चिम बंगाल के 24 परगना में बैरकपुर आगरा पाड़ा में जाकर गांव के ही एक युवक मकान में रहने लगे थे। मकान मालिक को दोनों ने अपना परिचय पति-पत्नी होने का दिया था। जिसके बाद वो वहीं रहने लगे थे। जबदेर शाम तक दोनों ने घर से बाहर नहीं निकला तो स्थानीय लोगों ने आवाज लगाई। लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। जिस पर स्थानीय लोगों को संदेह होने लगा। जब स्थानीय लोगों ने घर के अंदर झांककर देखा तो दोनों का शव नजर आया। शव देखकर इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में भीड़ भी इक्कठा हो गई थी।
इधर, जब इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घटनास्ठल पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलकर दोनों के शव को बाहर निकाला और मृतक के परिजनों सूचना दी। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक अजीत भारती और अंजली कुमारी दोनों आपस में बेहद प्रेम करते थे। दोनों एक-दूसरे के साथ जीने और मरने का वादा कर चुके थे। वह शादी करना चाहते थे। लेकिन दोनों के परिवार वालों ने शादी से इंकार कर दिया था। इसी कारण दोनों ने इस कड़ी कदम को उठाया और घर से भाग कर दोनों ने अपनी जान दे दी। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।